प्रकाश पाल एवं गोपी कृष्ण पाण्डेय को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कानपुर उत्तर में हर्ष* 

SHARE:

*प्रकाश पाल एवं गोपी कृष्ण पाण्डेय को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कानपुर उत्तर में हर्ष*

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ संगठनात्मक कार्यकर्ता प्रकाश पाल एवं गोपी कृष्ण पाण्डेय को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।

 

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि भाजपा का चरित्र ही ऐसा है कि वर्षों तक संगठन और विचारधारा के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और जिम्मेदारी प्रदान की जाती है। प्रकाश पाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एवं प्रचारक के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद भाजपा संगठन में संगठन मंत्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए वे प्रदेश उपाध्यक्ष, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा वर्तमान में भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करते रहे हैं।

 

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि गोपी कृष्ण पाण्डेय की राजनीतिक यात्रा भी संगठन के प्रति समर्पण और निरंतर संघर्ष की मिसाल है। बाल स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े गोपी कृष्ण पाण्डेय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल तथा हिंदू जागरण मंच में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वर्ष 1997 में भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष तथा वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाईं। इसके बाद किसान मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में रहते हुए उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया।

 

अनुराग शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता का परिश्रम ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है और प्रकाश पाल तथा गोपी कृष्ण पाण्डेय को राज्यसभा प्रत्याशी बनाना उसी कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति का प्रमाण है। दोनों नेताओं को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने से कानपुर-बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

*कानपुर से राजेश निगम की रिपोर्ट*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment