अमेठी : भारतीय पत्रकार महासंघ अमेठी के 10 पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिलाध्यक्ष को सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है।
पदाधिकारियों ने संघ के जिलाध्यक्ष को दिये गये सामूहिक त्यागपत्र में लिखा है कि आज 30 अगस्त को सभी सदस्य अपने अपने पदों व दायित्वों से सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे रहे हैं। 30 अगस्त 2026 के बाद भारतीय पत्रकार संघ, अमेठी के संगठनात्मक कार्यों, गतिविधियों, निर्णयों अथवा किसी भी प्रकार के दायित्व से हमारा कोई संबंध एवं सरोकार नहीं रहेगा।
सभी में जिलाध्यक्ष को लिखा है कि हम सभी के सामूहिक त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए भारतीय पत्रकार संघ, अमेठी के अंतर्गत प्रदान किए गए सभी पदों एवं दायित्वों से हमें तत्काल प्रभाव से मुक्त करने की कृपा करें।
पदाधिकारियों व सदस्यों के नाम निम्नवत हैं…
1.संजय यादव तहसील अध्यक्ष अमेठी
2.आदित्य तिवारी तिलोई तहसील अध्यक्ष
3._जितेंद्र कौशल_- कोषाध्यक्ष
4.यादवेंद्र श्रीवास्तव
5.अंशु श्रीवास्तव
6.राजकुमार जायसवाल
7.राजेश सोनी
8.राहुल शुक्ला- गौरीगंज तहसील अध्यक्ष
9.दिग्विजय सिंह
10. पवन कुमार






Total Users : 1210918
Total views : 5517399