अमेठी पुलिस ने 150 ग्राम स्मैक के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

SHARE:

अमेठी पुलिस ने 150 ग्राम स्मैक के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

 

 

अमेठी की मोहनगंज पुलिस ने 150 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मोहनगंज पुलिस क्षेत्र में तलाश वांछित मौजूद थी तभी बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल सवार 02 संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई तो अभियुक्तों के कब्जे से 150 ग्राम स्मैक व बिना कागजात के मोटो साइकिल बरामद हुई। दोनों अभियुक्तों, नदीम पुत्र अकीलुर्हमान उर्फ चुन्नु निवासी ऊसर आशापुर रुरु व मेहताब रज़ा पुत्र जलील अहमद निवासी रस्तामऊ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया ।बजाज डिस्कबर मोटरसाइकिल (यूपी 36 ए 8975) के कागज मांगने पर दिखा न सके।

तलाशी से अभियुक्त नदीम के कब्जे से 80 ग्राम स्मैक व अभियुक्त मेहताब रजा के कब्जे से 70 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त नदीम के आपराधिक इतिहास के बारे में बताया कि उसके विरुद्ध मोहनगंज थाने में एससीएसटी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाने का मुकदमा दर्ज है।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment