अमेठी में 5 साल के love marriage का दुखद अंत! दिव्या सोनकर से बनी फिजा बानो ने फांसी पर लटककर दी जान

SHARE:

अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के कासिमपुर में 5 साल पहले किए गए love marriage का दुखद अंत हो गया। विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान l मायके वालों ने ससुरालियों पर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने पर मजबूर करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने विवाहिता की सास, ननद और दो जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल जायस थाना क्षेत्र की एक युवती दिव्या सोनकर ने कासिमपुर के रहने वाले रमजान से love marriage की थी। शादी के बाद ससुरालियों ने उसका नाम बदलकर फिजा बानो कर दिया। कुछ दिन तक तो सब ठीक ठाक चला। उसके बाद  दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। ससुराल वालों की 5 साल की प्रताड़ना से तंग आकर दिव्या सोनकर से बनी फिजा बानो ने फांसी से लटक कर जान दे दी।

बेटी की मौत की सूचना पाकर मायके पक्ष वाले पहुंचे और दहेज उत्पीड़न और बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए थाने में मृतका फिजा बानो की सास, ननद और दो जेठ को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा करते हुए पीएम के लिए भेज दिया है।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment