अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस की कार्रवाई, यूपी गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में हुई गिरफ्तारी।
अमेठी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाबदर किए गए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने शनिवार को देवेन्द्र कुमार कौशल उर्फ राजन (33 वर्ष) निवासी पूरबगांव को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक में मु.अ.सं. 122/2026 के तहत धारा 10, उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि देवेन्द्र कुमार कौशल उर्फ राजन के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, बलवा, शस्त्र अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में 13 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत भी पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है।
यह गिरफ्तारी क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अजयेन्द्र पटेल, उपनिरीक्षक संतलाल भार्गव तथा पुलिस टीम द्वारा की गई।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928