राजस्थान ग्रामीण बैंक खाताधारक की मौत होने पर परिजनों को दिया गया 43 लाख बीस हजार रुपए की बीमा राशि का चेक

SHARE:

ढांढण में बीमा धारक की सड़क दुर्घटना से मौत होने पर 43 लाख 20 हजार रुपए के बीमा क्लेम का चेक

पी एल शर्मा सहारा जीवन न्यूज़

सीकर।राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा ढांढण में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस एवं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस माध्यम से बीमा दावा सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान ग्रामीण बैंक में यह चेक फतेहपुर तहसील के ढांढण गांव के कांता कंवर को दिया गया है।
राजस्थान ग्रामीण बैंक विपणन प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस हैड महावीर शर्मा ने बताया कि ढांढण के निवासी हरि सिंह का राजस्थान ग्रामीण बैंक में खाता था। खाताधारक बीमा योजना के अंतर्गत बैंक के जनरल इंश्योरेंस विभाग द्वारा अक्टूबर 2025 को हरि सिंह का दो हजार रुपए सालाना प्रिमियम का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस किया था। फ़रवरी 2026 में सड़क दुर्घटना में हरि सिंह की मौत हो गई थी। बाद में परिजनों द्वारा बीमा मुआवजा राशि के लिए क्लेम किया गया था। उसके बाद कार्यवाही करते हुए बैंक के जनरल इंश्योरेंस विभाग ने क्लेम की 40 लाख रुपए की राशि पारित कर दी। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 1 लाख 20 हजार रुपए, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ₹2 लाख रुपए, कुल राशि तैंतालीस लाख बीस हजार रुपए चेक प्रदान किया गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक सीकर राजेश बारठ, शाखा प्रबंधक सुभाष गर, वरिष्ठ प्रबंधक भूपेंद्र सिंह राठौड़ सीकर, विपणन प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह चौहान सीकर, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस एरिया हेड महावीर शर्मा, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर भवानी शंकर, दीपक भास्कर, भंवरलाल थोरी
ने उक्त चेक कांता कंवर को सौंपा। पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बैंक कर्मियों और उपस्थित ग्राहकों से अपील की कि वह खाता धारकों की ऐसी सुलभ तथा आसान बीमा योजना से का पूरा प्रचार करें। बैंक उपभोक्ताओं का बीमा करने एवं करवाने का प्रयास करें ताकि किसी विशेष परिस्थिति में खाताधारक के परिजनों को राहत मिल सके।
भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि यह बीमा सुरक्षा का एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो कठिन समय में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करती है।
इस अवसर पर प्रहलाद सिंह, पीथाराम थोरी, मदन लाल पारीक, विकास खटकड़,राजेश कुमार,हनुमान सिंह सियाग, समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment