सहारा जीवन न्यूज़
गौरीगंज/अमेठी। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपने गौरीगंज स्थित आवास पर “जन चौपाल” का आयोजन कर क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।जन चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, पेंशन एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रकरण विधायक के समक्ष रखे। विधायक ने प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका परम कर्तव्य है और क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े किसी भी मुद्दे की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी तथा जनता की सेवा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।जन चौपाल के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928