सहारा जीवन न्यूज़
अमेठी। भादर विकासखंड के भेवईं गांव में मंगलवार को अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय निवासियों के साथ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना तथा उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की प्रेरणा से लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया।जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता की खुशहाली उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए कार्य करना उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928