मोहर्रम को लेकर थाना अजनर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

SHARE:

मोहर्रम को लेकर थाना अजनर में पीस कमेटी की बैठक आयोजि

ब्यूरो चीफ अभिनय सिंह चंदेल महोबा
अजनर (महोबा)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना अजनर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा त्योहार को मिल-जुलकर मनाने की अपील की। बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

Leave a Comment