हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया की अध्यक्ष बनीं अलका दास, खेल जगत में खुशी की लहर

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज
लखनऊ। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया की वार्षिक साधारण सभा में हुए चुनाव में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की अध्यक्ष एवं बीबीडी समूह की चेयरमैन  अलका दास को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके अध्यक्ष बनने पर खेल जगत और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित सभा में एशियन हैंडबॉल फेडरेशन  के महासचिव मोहम्मद शफीक और इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन के पर्यवेक्षक पीतांबर तिमसिना ऑनलाइन माध्यम से मौजूद रहे। चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के रिक्त स्थानों पर वर्ष 2023 से 2027 तक के शेष कार्यकाल के लिए निर्वाचन कराया गया।
हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक आनंदेश्वर  पाण्डेय ने अध्यक्ष पद के लिए अलका दास और उपाध्यक्ष पद के लिए दिल्ली की रानी तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभा ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त जिला जज दीपक कुमार श्रीवास्तव ने निभाई।
अध्यक्ष बनने के बाद अलका दास ने कहा कि हैंडबॉल को देश के हर कोने तक पहुंचाने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर मजबूत ढांचा तैयार करना जरूरी है।
वहीं आनंदेश्वर पाण्डेय ने कहा कि अलका दास के नेतृत्व में हैंडबॉल संघ को नई मजबूती मिलेगी और खेल के विकास को गति मिलेगी।
सभा में ओडिशा हैंडबॉल संघ के सचिव मानस सिंह को पूर्वी क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह को उत्तरी क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के सचिन भारद्वाज को संघ के एथलेटिक्स आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
महासचिव तेजराज सिंह ने बताया कि 31 राज्य इकाइयों के 63 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें भारत सरकार के खेल विधेयक और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के निर्देशों के अनुसार संविधान संशोधन पर भी विचार किया गया।
कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लेखा विवरण को मंजूरी देने के साथ ही वर्ष 2026-27 की राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी का आवंटन भी किया

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई