सहारा जीवन न्यूज

मोतीगंज गोण्डा ।गौरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुआनो नदी भालू कोनी घाट पर प्रस्तावित पुल निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा, सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल तथा पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।सभी अतिथियों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह पुल जनपद सिद्धार्थनगर एवं जनपद गोंडा को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण कड़ी होगा। पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 30,000 लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। उल्लेखनीय है कि इस पुल के निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। पुल की लागत लगभग 17 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है l यह पुल क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय , उपपरियोजना प्रबंधक सेतु निगम बस्ती कमलेश त्रिपाठी, सहायक अभियंता सेतु अशोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष राज कुमार वर्मा , इंद्र बहादुर वर्मा, प्रधान गोमती यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, मंडल अध्यक्ष राम चन्दर वर्मा, संतोष पासवान, कप्तान श्रीवास्तव , राजू पाल , सहित कई लोग उपस्थित रहे l






Total Users : 1212324
Total views : 5520472