अमेठी कोतवाली पुलिस ने शातिर चोरों के गैंग का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, चोरी का 2 नलकूप इंजन बरामद

SHARE:

अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll
अमेठी पुलिस ने ग्रामीण स्तर के शातिर चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उनके द्वारा मैजिक वाहन में लादकर बेचने जा रहे चोरी किए गए 2 नलकूप इंजन को बरामद करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों शातिर चोर 19 से 25 वर्ष के और संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।
अमेठी कोतवाली पुलिस क्षेत्र में अपराधियों व संदिग्धों की जांच पड़ताल में क्षेत्र में थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अमेठी कोतवाली में पंजीकृत एक मुकदमे में वांछित 4 अभियुक्त TATA MAGIK वाहन से आ रहे हैं, पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए थोड़ी देर में आ रही मैजिक वाहन को रोककर उसके डाले में लदे हुए दो नलकूप इंजन के बारे में पूछताछ की तो भेद खुल गया। दोनों इंजन चोरी किए गए पाए गए तो पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने टाटा मैजिक वहांतके कागजात मांगे तो कोई कागज नहीं दिखा सके।
पुलिस की पूछताछ में चारों अभियुक्तों में बताया कि 10 फरवरी 2026 को ग्राम दरखा के पूरे बरियार में गांव के बाहर खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर 01 नलकूप इंजन व ग्राम दरखा के खेत में लगे 01 नलकूप इंजन को चोरी किया था । चोरी करने के उपरान्त उन लोगों ने उक्त नलकूप इंजनों को मैजिक वाहन में लादकर छिपा दिया था जिसे आज बेचनें के लिए जा रहे थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया। विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment