विष्णु कान्त श्रीवास्तव बछरावां/राकेश द्विवे
बछरावां रायबरेली। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक चौबंद करने के लिए परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ पवन कुमार अरुण ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन चंद्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी. एस. अस्थाना मौजूद रहे। परिवार कल्याण महानिदेशक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। औचक निरीक्षण के समय महानिदेशक परिवार कल्याण महानिदेशक में ओपीडी व इमरजेंसी सेवाओं का बारीक से निरीक्षण किया। वहीं इसके साथ ही साथ आवश्यक निर्देश भी अधीक्षक महोदया को दिया। अस्पताल परिसर में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर उसमें सुधार करने के निर्देश दिए जिससे अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था में सुधार हो सके। इस मौके पर डॉ. प्रभात मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव, एआरओ छत्रसाल मिश्र, बृजेश सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928