रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर।
स्थानीय क्षेत्र त्रिमुहानी बाजार के समीप बुधवार को एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने अपना नाम बीरेंद्र कुमार पुत्र बनारसी उम्र लगभग 30 वर्ष (निवासी ग्राम गोबिंदपुर) थाना अलीगंज बताया है। हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद स्थानीय राहगीरों ने बीरेंद्र को बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां तत्काल डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे उच्चस्तरीय इलाज के लिए महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर कर दिया ।फिलहाल बताया गया कि हादसे की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है और घटना की जांच की जा रही है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212321
Total views : 5520468