बल्दीराय/सुल्तानपुर
ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे हो रही थी निगरानी बल्दीराय थाना क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा और शांति के साथ मनाया गया क्षेत्र में शनिवार रात को 77 स्थानों पर ताजिये रखे गए, जबकि रविवार को 22 स्थानों से जुलूस निकाले गए।आयोजन की भव्यता और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से उपजिलाधिकारी व तहसीलदार निगरानी कर रहे है।जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।प्रशासन के अनुसार, सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संदेश दिया है।मुहर्रम के अवसर पर क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और अब तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
थाना प्रभारी बल्दीराय नारदमुनि सिंह ने बताया क्षेत्र में मोहर्रम का त्योहार शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो रहा है।
स्थानीय सपा विधायक मो०ताहिर खान भी क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहे है।
इस मौके पर पटैला प्रधान सराफत अली बन्ने,निसार अहमद, रहमान सिद्दीकी, बब्बू भाई,एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह पप्पू,तौसीफ, रानू,मुन्ने अकील अहमद प्रधान, सोहैल सिद्दीकी, भाजपा नेता इमरान सिद्दीकी,शरीफ,राम चरन सहित सैकड़ों की संख्या में अक़ीदतमंद शामिल हुए।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210550
Total views : 5516934