रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर ।
जिले में स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) के वर्षों से बंद पड़े सरकारी आवास से 22 लाख से ज्यादा रुपये की नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह रकम 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों में है, जो नोटबंदी के बाद अमान्य हो चुके हैं। यह आवास अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (ACMO) डॉ. ब्रह्म नारायण तिवारी को आवंटित था, जिनका निधन 11 वर्ष पहले हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद से यह सरकारी मकान बंद पड़ा था। अब जब स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी मरम्मत के आदेश दिए गए, तब ताला खोला गया और सफाई के दौरान यह चौंकाने वाली रकम मिली। बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जब मरम्मत कार्य के लिए मकान की सफाई करवा रही थी, तभी एक पुराने सूटकेस और बिस्तर के नीचे बिछे कपड़ों के बीच भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी करवाई गई ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210550
Total views : 5516934