संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु नगर पालिका परिषद ने बनाया माइक्रोप्लान रोस्टर

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़ सुलतानपुर- शासन के निर्देशानुसार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान (11 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक) तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा माइक्रोप्लान बनाकर रोस्टर जारी किया गया हैं उक्त के क्रम में पूरे माह विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए नाला-नाली सफाई सिल्ट उठान झाड़ियों की कटान फागिंग कार्य एन्टीलार्वा छिड़काव पानी की टेस्टिंग आदि कार्य रोस्टरवार सम्पूर्ण शहर में चलाया जायेगा नगर पालिका परिषद द्वारा चलाये जाने वाले इस अभियान की शुरूआत करते हुए नगर पालिका परिसर में पालिका कर्मचारियों द्वारा तत्सम्बन्धी संसाधनों यथा फागिंग मशीन एन्टीलार्वा छिड़काव की मशीन आदि के साथ रैली निकाली गयी जिसको लाल चन्द्र सरोज अधिशासी अधिकारी द्वारा पालिका के अन्य सभासदगण के साथ हरी झण्डी दिखाकर रवानगी की गयी इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ने अपील किया कि सभी नगरवासी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें व अपने-अपने घरों के अन्दर कूलर का पानी बदलते रहें तथा फ्रिज का बाहरी ट्रे व छत पर पड़े बरतनों आदि में एकत्रित पानी को खाली कर दें व बाहर आस-पास पानी एकत्रित न होने दें मच्छरों से बचाव करें फुल आस्तीन की शर्ट पहनें मच्छरदानी का उपयोग करें व स्वास्थ्य विभाग द्वारा बचाव हेतु बताये गये नियमों का पालन करें इस अवसर पर सभासद अरशद हबीब, मो० आरिफ, अरूण कुमार तिवारी, सुधीर तिवारी, देवानन्द, राजू तथा मनीष जायसवाल आदि सहित पालिका की सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्रीमती अधूलिका, प्रवीण सिंह राजस्व निरीक्षक, प्रशान्त कुमार रावत प्र० लिपिक सफाई, धर्मेन्द्र उपाध्याय, जमाल अहमद आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment