धर्म रक्षा समिति पिंगरी द्वारा किया गया संगोष्ठी का आयोजन।

SHARE:

रिपोर्ट:- हरिपाल सिंह | मथुरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धर्म जागरण समन्वय की बैठक हुई जिसमें धर्म जागरण समन्वय के वृंदावन जिला के जिला संयोजक पवन तरकर एवं कोसी जिला के जिला संयोजक धर्मदास महाराज जी का बौद्धिक रहा बताया गया कि धर्मांतरण को रोकने के लिए गांव गांव में धर्म रक्षा समिति बनाई जाएगी धर्मांतरण को रोका जाएगा और घर वापसी कराई जाएगी जिसमें खंड सह संयोजक हरिपाल सिंह द्वारा गांव पिंगरी में धर्म रक्षा समिति बनाई गई ।जिसमें धर्म रक्षा समिति पिंगरी संयोजक सतीश सिंह एवं 11 सदस्यों की टीम नियुक्त की गई जिसमें 50 लोगों की संख्या उपस्थित रही । तत्पश्चात जय राम जय राम जय जय राम एवं हनुमान चालीसा पाठ और जलपान के साथ बैठक का समापन किया।जिसमें जिला निधि प्रमुख रौतान सिंह, जिला संस्कृति प्रमुख रामजीत सिंह, जिला परियोजना प्रमुख मुनेश चौहान, खंड संयोजक मलखान सिंह, नगर संयोजक रामवीर सिंह, खंड सह संयोजक विनोद कुमार एवं हरिपाल सिंह , कथा वाचक विमलकांत शास्त्री , पुष्पेंद्र सिंह और धर्म जागरण समन्वय के कार्यकर्ता आदि अन्य लोग भी मौजूद रहे ।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment