चरखारी (महोबा), अभिनय सिंह चंदेल:
नगर पालिका परिषद चरखारी के तत्वावधान में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर आयोजित होने वाले योग शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस बार योग कार्यक्रम का मुख्य आयोजन मेला गोवर्धन्नाथ जी प्रांगण (मेला ग्राउंड) में किया जाएगा, जहां सैकड़ों की संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” निर्धारित की गई है, जो वैश्विक एकता और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। योग न केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन का भी एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें योग प्रशिक्षकों द्वारा निर्देशित योगाभ्यास कराया जाएगा।
अन्य आयोजन स्थल:
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान)
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
साथ ही नगर के अन्य शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
नगर पालिका परिषद द्वारा सभी स्थलों पर मंच, ध्वनि व्यवस्था, योग मैट्स और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है ताकि प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
योग के माध्यम से स्वस्थ समाज और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में चरखारी की यह पहल निश्चित ही प्रेरणास्पद है।
#InternationalYogaDay2025 #YogaForOneEarthOneHealth #CharakhariYogaCamp #SaharaJeevanNews
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210549
Total views : 5516928