बल्दीराय (सुल्तानपुर),
बल्दीराय तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं में मृत किसानों के 31 आश्रितों को ₹1.55 करोड़ की आर्थिक सहायता के प्रतीक स्वरूप चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मंजुला मयंक ने की। इस अवसर पर लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से एलसीडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑनलाइन संबोधन का प्रसारण भी दिखाया गया।
इस योजना के तहत मुख्य रूप से निधि, कलावती, उमा, सुनीता, कंचन, उर्मिला, शांति देवी, रमावती, अनीता, रेनू कुमारी, अनीता पांडेय सहित कुल 27 लाभार्थियों को मौके पर चेक वितरित किए गए। शेष 4 लाभार्थियों की अनुपस्थिति पर उपजिलाधिकारी ने बताया कि उनके प्रतीकात्मक चेक हल्का लेखपाल के माध्यम से उनके घर तक पहुँचाए जाएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
तहसीलदार देवानंद तिवारी
नायब तहसीलदार गुलाब सिंह
राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपालगण
यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सरकार की संवेदनशीलता और पीड़ित परिवारों के प्रति सहायता की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478