रायबरेली,
पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र तरुण गावा आज रायबरेली दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जेटीसी (JTC) के लिए आए प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की रहने, भोजन, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आईजी तरुण गावा ने संबंधित अधिकारियों को रात्रि प्रवास, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं को अनुशासनात्मक वातावरण के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए जिससे वे बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ. यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अजय द्विवेदी / राकेश द्विवेदी दैनिक नसहारा जीवन, रायबरेली
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212324
Total views : 5520472