सहारा जीवन न्यूज़ | गिरिडीह | संजय कुमार लाल
गिरिडीह शहर की प्रतिष्ठित संस्था स्मार्ट ड्रीम अकैडमी द्वारा रविवार को एक अनोखा भरतनाट्यम मेकअप कॉम्पटीशन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के कई बच्चों ने हिस्सा लिया और पारंपरिक भारतीय नृत्य की झलकियों से भरपूर एक रंगारंग दृश्य प्रस्तुत किया।
इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात रही 5 वर्षीय श्रीनिका चौधरी, जो गिरिडीह की शिवपुरी कॉलोनी की निवासी हैं। भरतनाट्यम के पारंपरिक श्रृंगार में जैसे ही श्रीनिका मंच पर आईं, सभी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं। उनकी उपस्थिति और पोशाक इतनी प्रभावशाली थी कि उपस्थित दर्शकों को ऐसा लगा मानो कोई पारंपरिक भरतनाट्यम नर्तकी सजीव हो उठी हो।
कार्यक्रम की एक और खूबसूरत बात यह रही कि हर मां को अपनी बेटी को 45 मिनट के अंदर मंचीय प्रस्तुति के अनुरूप तैयार करना था। इस प्रक्रिया में मां-बेटी का आत्मीय जुड़ाव खुलकर सामने आया और माहौल भावनाओं से सराबोर हो गया।
प्रतियोगिता में शामिल अन्य प्रतिभागी – अनुज्ञा, आध्या, मधु, श्रीनिका और कई अन्य बच्चों को भी सराहना और सम्मान मिला। सभी प्रतिभागियों को स्मार्ट ड्रीम अकैडमी की संचालक प्रीति भास्कर द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
प्रीति भास्कर ने कहा, “स्मार्ट ड्रीम अकैडमी गिरिडीह के बच्चों के टैलेंट को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हम गिरिडीह के अभिभावकों से अपील करते हैं कि वे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर दें। हमारी संस्था हर कदम पर उनके साथ है।”
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210549
Total views : 5516928