सुलतानपुर। प्रेमचंद श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ (संबद्ध – भारतीय मजदूर संघ) सुलतानपुर डिपो शाखा का चुनाव गुरुवार को जनपद मुख्यालय स्थित आधुनिक बस स्टेशन परिसर में बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी संतोष पाण्डेय एवं सिद्धनाथ तिवारी की देखरेख में निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।
इस चुनाव में श्री निवास पांडेय को सर्वसम्मति से शाखा अध्यक्ष चुना गया, जबकि प्रतीक श्रीवास्तव को शाखा मंत्री का दायित्व सौंपा गया। संगठन मंत्री देवेन्द्र मिश्रा और कोषाध्यक्ष राम सुधि उपाध्याय को नियुक्त किया गया।
चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता सतीश चंद्र मिश्रा (क्षेत्रीय अध्यक्ष, अयोध्या रोडवेज कर्मचारी संघ) ने की और संचालन बी.सी. शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला मंत्री शशांक मोहन शुक्ला, तथा सदस्य प्रेम चंद्र श्रीवास्तव समेत संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मुख्यालय से शिव बक्श उपाध्याय, शेष नारायण पांडेय, अवधेश पांडेय, बलराम मिश्रा, केके पांडेय, कृपा सिंधु, सुनील कुमार, ज्ञान तिवारी, बृजेश कुमार, संजीव कुमार, मो. अंसार, रेनू टंडन, शैलेन्द्र उपाध्याय, सुशील कुमार, राणा प्रताप सिंह सहित दर्जनों कर्मचारी चुनाव में शामिल होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में सहभागी बने।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212324
Total views : 5520472