अमेठी, तिलोई।
जिलाधिकारी संजय चौहान ने शुक्रवार को तिलोई तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से और शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं।
जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर भ्रमण कर प्रत्येक खंड का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रमुख बिंदु:
मेडिकल कॉलेज का निर्माण लोक निर्माण विभाग, अयोध्या इकाई द्वारा 16.5 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है।
इसमें 300 बेड वाला अस्पताल, 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज/एकेडमिक ब्लॉक, बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल आदि का निर्माण प्रस्तावित है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीवर सिस्टम, जल आपूर्ति प्रणाली, आंतरिक सड़कों की स्थिति, ड्रेनेज सिस्टम और बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण योजना की समीक्षा की।
जिलाधिकारी चौहान ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की नियमित जांच की जाए और किसी भी हालत में मानकहीन सामग्री का उपयोग न होने पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सामग्री गुणवत्ता से समझौता करती पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210549
Total views : 5516928