रिपोर्ट: विकास भारती | तालगांव, सीतापुर
जेठ माह के पावन अवसर पर पूरे देशभर में श्री बालाजी महाराज के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक और सामाजिक परंपरा की शुरुआत इस वर्ष श्री बालाजी धाम, मेहंदीपुर से हुई थी। तभी से श्रद्धालु अपने पूर्वजों की परंपरा को जीवित रखते हुए लगातार भंडारों का आयोजन कर रहे हैं।
सीतापुर जनपद में जेठ माह के दौरान विशेष रूप से भंडारे की परंपरा देखने को मिल रही है। छोला-चावल, पूरी-सब्जी, शरबत और अन्य प्रसाद सामग्री के रूप में श्रद्धालु सेवा भाव से आगे आ रहे हैं।
तालगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव में भी श्री बालाजी के भक्तों द्वारा सड़क किनारे भव्य शरबत भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डॉ. आशीष, शिवम, दुर्गेश, अभिषेक वर्मा, अंबुज कुमार सहित लगभग एक दर्जन युवाओं ने भाग लिया और सैकड़ों राहगीरों व ग्रामीणों को ठंडे शरबत का प्रसाद वितरित किया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकजुटता और सेवा भाव का एक सुंदर उदाहरण भी है। नई पीढ़ी द्वारा इस परंपरा को निभाना आने वाले समय के लिए एक सकारात्मक संदेश है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212321
Total views : 5520468