नमो अटल विचार मंच का अमेठी में भव्य आयोजन: देश सेवा को बताया संगठन का मुख्य ध्येय

SHARE:

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजलि मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम | कई सदस्यों को सौंपे गए नए पद

अमेठी |
नमो अटल विचार मंच का भव्य आयोजन अमेठी के बालाजी रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ। इस आयोजन की अध्यक्षता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री एवं मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अंजलि मिश्रा ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को विस्तार देना और समाज के गरीब व असहाय लोगों की सेवा करना बताया गया। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदों के लिए नए सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रबंधक एवं प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यदेव सिंह, उपप्रबंधक उत्सव मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य शामिल गणमान्य सदस्यों में प्रमुख रूप से—

संतोष श्रीवास्तव (मीडिया प्रभारी)

विजय सिंह (जिला उपाध्यक्ष)

पवन सिंह (उपाध्यक्ष)

सर्वजीत सिंह राहुल (जिलाध्यक्ष)

नीरज पाण्डेय (महिला मोर्चा अध्यक्ष)

कुलनायक आजाद (अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष)

रणविजय सिंह (जिला महामंत्री)

हरिकेश सिंह (जिला महामंत्री)

दिव्यम राय (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष)
उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजलि मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,

> “देशभक्ति हमारे नसों में है। हम देश के लिए मर सकते हैं और समय आने पर मार भी सकते हैं। यह मंच जनसेवा का एक माध्यम है और हमारा लक्ष्य है जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना।”

प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह ने अपने संबोधन में कहा,

> “यह संगठन निकट भविष्य में एक विशाल वटवृक्ष के रूप में समाज में अपनी पहचान बनाएगा, और हम सब मिलकर इसे एक मिसाल बनाएंगे।”

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा, सामाजिक जागरूकता और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment