प्रेमचंद श्रीवास्तव। सहारा जीवन न्यूज़
सुलतानपुर। विकास खंड क्षेत्र बल्दीराय में स्थित पूरे परोती लाल का पुरवा, वलीपुर निवासी विश्वनाथ लाल श्रीवास्तव के मेधावी छात्र सुपौत्र प्रखर श्रीवास्वत सुपुत्र अनुज श्रीवास्तव ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में 292 रैंक हासिल कर परिवार का बढ़ाया गौरव। इस बावत हर्ष व्यक्त करते हुए परिवार ने कहा कि प्रखर श्रीवास्वत शुरू से ही शिक्षा के प्रति कड़ी मेहनत कर रहा था। वही चाचा विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे प्यारे भतीजे प्रखर को इस उपलब्धि के लिए ढेरसारी शुभकामनाएं। तुम्हारी मेहनत और लगन ने मुझे बेहद गर्व से भर दिया है। यह सफलता तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य का पहला कदम है। आगे भी ऐसे ही कामयाबी हासिल करो, मेरी दुआएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं! तुम्हारा यह जोश और टैलेंट दुनिया को छू लेगा। हमेशा आगे बढ़ो, और अपने सपने पूरे करो।मेरे प्यारे भतीजे, हमेशा खुश रहो और ऐसे ही आगे बढ़ते रहो बेटा। इसी क्रम में छात्र प्रखर और इनके परिजनों के खुशी का माहौल बना हुआ था खूब बधाईयां मिल रही है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212321
Total views : 5520468