महोबा/अभिनय सिंह
आगामी 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के व्यापक आयोजन हेतु जनपद में योग प्रशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर बिकरण द्वारा योग प्रशिक्षकों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।जिसमें जनपद में कार्यरत आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के योग प्रशिक्षको एवं योग सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी योग दिवस पर अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना एवं जनपद स्तर पर समन्वित रूप से कार्यक्रमों का संचालन करना रहा। मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षकों को न केवल योग प्रोटोकॉल की बारीकियों से अवगत कराया गया बल्कि उन्हें आयोजन की कार्य योजना, सार्वजनिक स्थानों पर योग अभ्यास का समुचित क्रियान्वयन तथा जनसंचार माध्यमों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर यह सामूहिक संकल्प लिया गया कि 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जन जागरूकता स्वास्थ्य संवर्धन एवं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनेगा तथा इस जनपद के प्रत्येक कोने में पहुंचाया जाएगा। प्रशिक्षण के अंत में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ एन बी सिंह ने सभी योग प्रशिक्षकों को योग दिवस को सफल बनाने के लिए जरूरी टिप्स दिए। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ममता वर्मा एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सिजहरी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे ।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210549
Total views : 5516928