“राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट”

SHARE:

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने गुरूवार की सुबह उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से संसदीय शिष्टाचार के तहत मुलाकात की। नई दिल्ली के उप राष्ट्रपति भवन में राज्यसभा के सभापति एवं उप राष्ट्रपति के साथ जिले के राज्यसभा सदस्य की मुलाकात की यहां जानकारी हुई तो प्रशंसकों व कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के बीच द्विपक्षीय शिष्टाचार शीर्ष वार्ता में वर्तमान परिवेश में अहम राष्ट्रीय मसलों पर पारस्परिक विचारों का आदान प्रदान हुआ। उप राष्ट्रपति ने राज्यसभा की इथिक्स कमेटी के वरिष्ठ सदस्य तथा पैनल ऑफ वाइस चेयरमैन के तहत पीठासीन की भी सांसद प्रमोद तिवारी के द्वारा सदन में अनुभवशील भूमिका को सराहा। वहीं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के बीच संसद के मानसून सत्र को लेकर सदन संचालन के तहत अधिकाधिक संसदीय कामकाज को लेकर रचनात्मक वातावरण पर भी सार्थक चर्चा हुई। उप राष्ट्रपति एवं विपक्ष के उपनेता की मुलाकात में देश की सम्प्रभुता तथा क्षेत्रीय अखण्डता के क्षेत्र में राष्ट्र की एकजुटता को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ हुई शिष्टाचार भेंट वार्ता की जानकारी यहां गुरूवार को मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से दी गयी है।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment