अमेठी जनपद के ग्राम बिसूरा गुज़रे सम्भावां थाना क्षेत्र के सैंकड़ों ग्रामीणों ने तहसील गौरीगंज पहुंचकर एसडीएम प्रीति तिवारी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने एक शिकायत पत्र सौंपकर बताया कि टिकरिया से पण्डरी को जोड़ने वाले पुराने सार्वजनिक कच्चे रास्ते को विपक्षीगण जबरन कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। यह रास्ता कई गांवों के आवागमन का मुख्य साधन है। ग्रामीणों का आरोप है कि अलगूराम पुत्र बित्तू, हरिकेश, दिनेश, मुकेश, सुभाष और उनके घर की महिलाएं दबंगई दिखाते हुए रास्ते पर अवैध निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन विपक्षियों के प्रभाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामवासी श्रवण कुमार ने बताया कि अगर इस सार्वजनिक मार्ग में हो रहे अतिक्रमण को तुरंत नहीं रोका गया तो किसी भी अप्रिय घटना की ज़िम्मेदारी विपक्षीगण की होगी, क्योंकि उन्होंने ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी भी दी है। अमरनाथ ने प्रशासन से मांग की कि दबंगई के बल पर हो रहे इस जबरन निर्माण को रोका जाए और ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस मामले में SDM गौरीगंज प्रीति तिवारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी को भेजा गया है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
(रिपोर्ट: सर्वेश कुमार) सहारा जीवन
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478