बल्दीराय/सुल्तानपुर
मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र वल्लीपुर चौकी अंतर्गत पूरे सुजान बड़नपुर का है,प्रार्थनी अमरावती देवी पत्नी गंगानारायण मिश्रा ने बताया कि 23/05/24 को हम अपने घर में गेट लगा रहे थे तो अचानक गांव के संतोष कुमार 5,6 लोग अज्ञात को लंभुआ अपनी ससुराल से लेकर आये और गेट लगाने से मना करने लगे जब हम नही माने तो सब लोगों ने मिल कर हमारा गेट तोड़ कर गिरा दिया और मारपीट करने लगे गेट का बुस भी उठा ले गए।जिसकी शिक़ायत थाना बल्दीराय पर लेकर गए तो थानेदार ने शिकायत लेने से मना कर दिया।प्रार्थी ने थक हार कर क्षेत्राधिकारी बल्दीराय से शिकायत की है।
इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय ने बताया कि शिकायत मिली है जांच करवा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478