कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान युवक की मौत 

SHARE:

रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर।अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जमुनीपुर बाजार स्थित शराब के ठेके के पास एक युवक की हत्या कर दी गई।कोटवा किरौनी निवासी 27 वर्षीय सभाजीत उर्फ विपुल वर्मा देर रात जमुनीपुर स्थित शराब के ठेके पर गया था। वहां से वह कुछ लोगों के साथ सामने स्थित खेत में चला गया। इस दौरान उन लोगों में आपस में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि किसी ने विपुल के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल विपुल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान विपुल की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक निवास पांडेय के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक पर आधारित हत्या से हमला किया गया था। पुलिस जांच के बाद ही सारे तथ्य स्पष्ट हो सकते हैं।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment