अमेठी।
केंद्रीय मंत्री और पूर्व केबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे से पहले प्रशासन ने बड़ी कर्रवाई करते हुए यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह को उनके ही घर में नजरबंद कर दिया है। शुभम सिंह ने बताया कि वह बीते दिन जगदीशपुर क्षेत्र के कौशल परिवार में हुई दुःखद घटना-जहां नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई थी-के बाद परिजनों से मिलने
जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें घर से निकलने की अनुमति नहीं दी
उन्होंने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मोदी और योगी सरकार लोकतंत्र की आवाज को शासन के दम पर कुचल रही है। यह लोकतंत्र की हत्या है और अमेठी की जागरूक जनता यह सब देखरही है।”
घटना के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और वे इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का
हनन बता रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई पर अब तक कोई आधिकारिक बयान
नहीं आया है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210550
Total views : 5516934