सुल्तानपुर।
राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ की पहल पर गुरुवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर और रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सेवा प्रत्येक सप्ताह मरीजों, तीमारदारों, यात्रियों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। भोजन प्रबंधन की ज़िम्मेदारी ताजखानपुर निवासी एहतेशाम इरशाद ने सफलतापूर्वक निभाई। कार्यक्रम में STE दुर्गेश प्रताप सिंह ने स्वयं जरूरतमंदों को भोजन की थालियां वितरित कीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सेवा समाज में सहयोग और संवेदना को बढ़ावा देती है और मानवीय मूल्यों को जीवित रखती है। संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज परिसर में 297 और रेलवे स्टेशन पर 154 लोगों को भोजन वितरित किया गया, जिससे कुल 451 जरूरतमंदों ने लाभ उठाया। संस्था के सदस्य निजाम खान ने जानकारी दी कि भोजन में अरहर की दाल, सब्ज़ी, रोटी और चावल शामिल था। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप श्रीवास्तव, हाजी मुहम्मद मुजतबा अंसारी, नफीसा बानो, डॉ. शादाब खान, जिया सिद्दीकी, राशिद खान, सद्दाम खान, राशिद वर्दी टेलर, आसिफ, अजलान खान, माता प्रसाद जायसवाल और बैजनाथ प्रजापती भोलू सहित कई स्वयंसेवकों ने अहम भूमिका निभाई।
संघ की यह पहल समाज में सहयोग, सेवा और मानवता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करती है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210549
Total views : 5516928