महोबा के गौरव को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया सम्मानित

SHARE:

प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित हुए संगीतकार अमर सिंह महोबा जिले की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ संगीतकार अमर सिंह को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। अमर सिंह, जो कलार्पण संस्था के क्षेत्रीय संयोजक तथा नेहरू बालिका संगीत महाविद्यालय के प्रबंधक हैं, को उनके संगीत क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंडित जगप्रसाद तिवारी व उनके सहयोगी कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी गरिमामयी बना दिया।

इस आयोजन का संयोजन कलार्पण भारत, बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया और ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. शिवप्रताप सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। उप मुख्यमंत्री ने अमर सिंह को “सांस्कृतिक धरोहर के सच्चे संरक्षक” की उपाधि देते हुए सराहना की, वहीं अमर सिंह ने यह सम्मान समस्त बुंदेलखंड के कलाकारों को समर्पित किया।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment