अभिनय सिंह, महोबा:
महोबा के पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह द्वारा सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेवासियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया गया। जनसुनवाई को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने एक-एक फरियादी से उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। फरियादी उम्मीद के साथ अपनी समस्याएं लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे। सभी को यह भरोसा दिलाया गया कि उनकी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212318
Total views : 5520464