नगरपालिका चला रही नालियों की विशेष सफाई मुहिम, अध्यक्ष स्वयं कर रहे निरीक्षण

SHARE:

रिपोर्टरः प्रेम श्रीवास्तव । सहारा जीवन न्यूज़|। सुल्तानपुरः नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में नालों और नालियों की
विशेष सफाई अभियान ज़ोर-शोर से चलाया जारहा है। इस अभियान में पोकलैंड मशीनों
की मदद से गहराई तक जमीगंगी और मलबे को हटाया जा रहा है, ताकि नालों की
सफाई सतही न रह जाए, बल्कि उसकी पूरी तह तक हो सके।

नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रवीन अग्रवाल स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहेहैं। वे
मौके पर पहुँचकर सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निदेश भी देरहे हैं। उन्होंनेसाफ
शब्दों में कहा कि ‘हमारा उदेश्य सिर्फ दिखावटी सफाई नहीं, बल्कि स्थायी समाधान है,
ताकि जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।”

सफाई विभांग की टीम दिन-रात मेहनत कर रही है। प्रतयेक वार्ड में योजना के अनुसार
कार्वाही की जारही है। अभियान का मूल उ्दे्य यह है कि भारी मशीनोंद्ारानालों की
गहराई तक सफाई कर मलबे को पूरी तरह बाहर निकाला जाए, जिससे वर्षा ऋतुमें
जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो।

नगरपालिका की यह पहल न केवल शहर की स्वच्छता बढ़ा रही है, बल्कि नागरिकों को
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी बचा रही है। स्थानीय नागरिकोंने इस अभियान की
सराहना करते हुए कहा कि वर्षों बाद इतनी गंभीरता से सफाई का कार्य देखा जा रहा है।

अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने यह भी आश्वासन दिया कि सफाई अभियान निरंतर चलता रहेगा
और शहर को स्च्छ, सुदर एव स्वस्थ बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment