अभिनय सिंह चंदेल 
महोबा: तहसील क्षेत्र के ग्राम सिजहरी में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने फसल कटाई का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई, जिसमें उपज 14 किलो 300 ग्राम प्रति डिसीमिल प्राप्त हुई।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जीतेंद्र सिंह, उपकृषि निदेशक अभय कुमार सिंह, तहसीलदार दिवाकर मिश्रा, अपर सांख्यिकी अधिकारी रोहित गुप्ता, राजस्व निरीक्षक देशराज व संदीप, लेखपाल पंकज कुमार, ग्राम प्रधान नरेश राजपूत, ग्राम सचिव अनमोल वर्मा सहित कई अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
फसल कटाई के समय किसान केशर देवी, जिला प्रबंधक इफको टोकियो निखिल चतुर्वेदी, रामबाबू, नरोत्तम, वासुदेव, अशोक समेत अन्य ग्रामीणों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और खेती से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
फसल कटाई के आंकड़े कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संकलित किए गए, जो आगामी उत्पादन और कृषि योजनाओं के लिए उपयोगी साबित होंगे।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928