जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

SHARE:

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सुशासन,सुरक्षा और समग्र विकास की नई इबारत लिखी है। मजबूत कानून व्यवस्था और तेज विकास कार्यों ने प्रदेश को नई दिशा दी है।यह बातें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने बुधवार को दोस्तपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को माफिया राज, अराजकता और पिछड़ेपन से मुक्त किया है। साथ ही बुनियादी ढांचे, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती-किसानी और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित किए हैं।इस अवसर पर विधायक राजेश गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की चर्चा हुई और आगामी विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment