शिव प्रकाश श्रीवास्तव सहारा जीवन न्यूज 
उन्नाव। होली के पावन पर्व की शुरुआत सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शहीदो के परिजनो से भेंटकर की। प्रत्येक वर्ष की भांति कब्बा खेड़ा निवासी वीरता पदक से सम्मानित सी0आर0जी0एफ0 क्षेत्र के अमर शहीद शशिकान्त तिवारी के आवास पर पहुंचकर शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित कर नमन किया इसके उपरान्त शहीद के परिजनो से चर्चा कर होली की शुभकामनाये दी तथा बताया कि निजी प्रयासो से शहीद की स्मृति में पार्क का निर्माण जारी करा दिया गया है शहादत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन उसी स्थल पर किया जायेगा। इसके उपरान्त लोकनगर निवासी अमर शहीद अजीत कुमार आजाद के घर पहुंचकर शहीद को नमन कर परिजनो को भेंटकर होली की शुभकामनाये दी। कब्बा खेड़ा में इंडियन एयरफोर्स के जवान शहीद आदर्श तिवारी की स्मृति में बनवाये गये मार्ग का शिलान्यास किया तथा शहीद के चित्र पर मार्ल्यापण कर नमन किया।






Total Users : 1212324
Total views : 5520472