रत्नेश उपाध्याय सहारा जीवन न्यूज 
अम्बेडकरनगर। आधी रात को कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दिया,सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है,मामला अम्बेडकर नगर जिले के हंसवर थाना अंतर्गत क्षेत्र मोहम्मदपुर मुसलमान गांव का है जहां आधी रात को दिनेश पुत्र मिठाईलाल ने अपने पिता मिठाईलाल पुत्र जंगली की हत्या कर दिया सूचना पर पुलिस टीम पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अभियुक्त आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है,बताते चलें कि बुधवार की देर शाम को बाप बेटे में पैसे को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बाप बेटे के हैवानियत का शिकार हो गया,जिस बाप ने अपने बेटे को पाल–पोशकर इतना बड़ा किया उसी बेटे ने अपने बाप को हैवानियत की हदें पार कर लोहे की रॉड से पीट–पीटकर मौत के घाट उतार दिया ।






Total Users : 1212321
Total views : 5520468