Sahara Jeevan

[current_date format=’l, F d Y’]

© 2022 All Rights Reserved.

राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन दूसरी बार निर्विरोध बने  जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष

सहारा जीवन न्यूज

प्रतापगढ़। जिले में हुए सहकारी बैंक चुनाव में एक बार फिर से राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन भैया को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।इसी तरह अशोक कुमार वर्मा भी निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।बताते चले कि इसके पहले भी राजीव प्रताप को निर्विरोध ही इस पद के लिये चुना गया था।इस चुनाव के बाद एक बार फिर से बड़े बड़े मठाधीशों को ध्वस्त करते हुए पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने अपनी राजनीतिक अहमियत बतायी हैं। बता दें कि काफी दिनों से चुनाव को लेकर गहमा गहमी का माहौल था जो शुक्रवार को चुनाव के बाद समाप्त हो गया। राजीव प्रताप सिंह नंदन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। राजीव प्रताप सिंह नंदन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के पुत्र हैं इसके पहले भी वह जिला सहकारी बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे इस बार भी वह निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में चुने गए। राजीव प्रताप सिंह ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देने वाले 14 सदस्यों के प्रति आभार जताया।

99 Marketing Tips