Sahara Jeevan

[current_date format=’l, F d Y’]

© 2022 All Rights Reserved.

सदस्यता अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति को भाजपा से जोड़ेंगे : डॉ.भोला सिंह

सहारा जीवन न्यूज

अमेठी। गौरीगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक आहूत हुई बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने की। बैठक के मुख्य अतिथि डॉक्टर भोला सिंह माननीय सांसद लोकसभा बुलंदशहर एवं राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा रहे।मुख्य अतिथि  सांसद डॉक्टर भोला सिंह ने संबोधित करते हुए कहा ने कि हम फिर एक बार सदस्यता अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति व हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे।हम केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाई गए झूठ,भ्रम और देश व समाज को तोड़ने की राजनीति को बेनकाब करने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश व प्रदेश की तस्वीर बदली है।जन अपेक्षाओं को पूरा करने का काम हुआ है।अब सदस्यता अभियान के माध्यम से जनमानस को भाजपा परिवार से जोड़ना है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने है। हमको बूथ तक ही नहीं हर घर तक पहुंचना है।उन्होंने कहा सदस्यता पार्टी संगठन के विस्तार का एक बड़ा अवसर है।हमें शिक्षक,व्यापारी,चिकित्सक,अधिवक्ता,साहित्यकार, चित्रकार,कलाकार,खिलाड़ी,पूर्व सैनिक सहित समाज के विभिन्न वर्गों को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर सदस्य बनाना है।इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए सौ प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया एवं सदस्यता अभियान को गति देने की रणनीति बनाई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपस्थित कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान भी किया।
प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने किया बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडे, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, ब्लॉक प्रमुख मंजू मौर्य,जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज,निमिषा त्रिपाठी,जिला मंत्री नीलम भारती,जिला उपाध्यक्ष गिरीशचंद्र शुक्ला, केशव सिंह, भागीरथी मौर्य,राकेश बहादुर सिंह,मनोज जायसवाल, अतुल सिंह,सोशल मीडिया प्रमुख प्रशांत शुक्ला,सुरेश तिवारी,काली बख्श सिंह,अरुण मिश्रा, अशोक मौर्य,प्रवीण सिंह ब्लॉक प्रमुख भादर,बिंदेश्वरी दुबे पूर्व जिला महामंत्री, महेश सोनकर पूर्व चेयरमैन,विषुव मिश्रा,पंकज सिंह,भूपेंद्र मिश्रा,सूर्यनारायण तिवारी सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

99 Marketing Tips