हिंदू मेले में आर्य समाज के स्टॉल पर दिखी वैदिक संस्कृति की झलक*

SHARE:

राजेश निगम की खास रिपोर्ट

​कानपुर। बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में 30 नवंबर तक चल रहे भव्य हिंदू मेले में आर्य समाज का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना है। शुक्रवार को स्टॉल क्रमांक 29, डी-1 पर लोगों की भीड़ जुटी रही। यहां चित्रों व गतिविधियों के जरिए समाजसेवा, जरूरतमंद सहायता, शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के कार्यों को प्रदर्शित किया गया। स्टॉल पर महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों, वैदिक सिद्धांतों और सामाजिक सुधार के संदेशों से नई पीढ़ी को जोड़ने का प्रयास दिखा। इस दौरान प्रकाश वीर आर्य, शंभू जी त्रिवेदी, जयदेव सिंह, कृष्ण पाल राजपूत व वंश आर्य मौजूद रहे और सभी ने वैदिक व सेवा संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कानपुर से ब्यूरो चीफ राजेश निगम की रिपोर्ट

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई