मूल्यमूल्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ के संकल्प के साथ सजा हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला ​शहर के चर्चित जुड़वाँ भाई राहुल-रोहित गुप्ता व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने की सहभागिता

SHARE:

राजेश निगम की खास रिपोर्ट


​
ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क में चल रहे पांच दिवसीय आयोजन में सेवा और संस्कारों की दिखी झलक
​कानपुर। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और समाज सेवा के संकल्प को समर्पित पांच दिवसीय ‘हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला 2026’ का भव्य आयोजन ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क में किया जा रहा है। 26 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में शहर की प्रमुख हस्तियों, खिलाड़ियों और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने का सिलसिला जारी है।
​आयोजन के दौरान शहर के चर्चित सेलिब्रिटी एवं जुड़वाँ भाई राहुल गुप्ता और रोहित गुप्ता मेले में पहुंचे। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव पाठक तथा अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने मेले का भ्रमण किया और आयोजकों व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय विशिष्ट व्यक्तित्वों से मुलाकात कर आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर सभी को प्रान्त प्रचारक श्री राम जी का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
​विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
मेले में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामीनाथन गुरुमूर्ति तथा कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार लोहिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त सीए नीतू सिंह, डॉ. उमेश पालीवाल सहित शहर के अनेक प्रबुद्धजन और गणमान्य व्यक्तित्व इस आयोजन का हिस्सा बने।
​स्टॉलों के माध्यम से मिल रहा सेवा और संस्कार का संदेश
‘मूल्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ की मुख्य थीम पर आधारित इस मेले के विभिन्न सत्रों, विचार-विमर्श और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में सेवा की भूमिका को रेखांकित किया जा रहा है। मेला परिसर में विभिन्न सामाजिक एवं धर्मार्थ संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा, संस्कार निर्माण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ के संकल्प के साथ सजा हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला
​शहर के चर्चित जुड़वाँ भाई राहुल-रोहित गुप्ता व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने की सहभागिता
​ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क में चल रहे पांच दिवसीय आयोजन में सेवा और संस्कारों की दिखी झलक
​कानपुर। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और समाज सेवा के संकल्प को समर्पित पांच दिवसीय ‘हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला 2026’ का भव्य आयोजन ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क में किया जा रहा है। 26 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में शहर की प्रमुख हस्तियों, खिलाड़ियों और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने का सिलसिला जारी है।
​आयोजन के दौरान शहर के चर्चित सेलिब्रिटी एवं जुड़वाँ भाई राहुल गुप्ता और रोहित गुप्ता मेले में पहुंचे। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव पाठक तथा अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने मेले का भ्रमण किया और आयोजकों व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय विशिष्ट व्यक्तित्वों से मुलाकात कर आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर सभी को प्रान्त प्रचारक श्री राम जी का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
​विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
मेले में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामीनाथन गुरुमूर्ति तथा कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार लोहिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त सीए नीतू सिंह, डॉ. उमेश पालीवाल सहित शहर के अनेक प्रबुद्धजन और गणमान्य व्यक्तित्व इस आयोजन का हिस्सा बने।
​स्टॉलों के माध्यम से मिल रहा सेवा और संस्कार का संदेश
‘मूल्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ की मुख्य थीम पर आधारित इस मेले के विभिन्न सत्रों, विचार-विमर्श और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में सेवा की भूमिका को रेखांकित किया जा रहा है। मेला परिसर में विभिन्न सामाजिक एवं धर्मार्थ संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा, संस्कार निर्माण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
कानपुर से ब्यूरो चीफ राजेश निगम की खास रिपोर्ट

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई