गीता के संदेश से आत्मसंयम व कर्तव्यबोध की प्रेरणा: अवनीश त्रिपाठी

SHARE:

राजेश निगम की खास रिपोर्ट
​

oकानपुर, 27 नवंबर।
हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में राज्य भाषा सलाहकार समिति तथा राज्यस्तरीय विशेष समिति, उत्तर प्रदेश के सदस्य अवनीश त्रिपाठी ने विशेष वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण परिस्थितियों में व्यक्ति को आत्मसंयम तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का सशक्त माध्यम है।
​श्री त्रिपाठी ने गीता के सिद्धांतों को दैनिक जीवन से जोड़ते हुए कहा कि कठिन और प्रतिकूल परिस्थितियों में विचलित होने के बजाय अपने कर्मों पर ध्यान केंद्रित करना ही सच्चा पुरुषार्थ है। उन्होंने धैर्य, विवेक और कर्तव्यबोध को जीवन की आधारशिला बताते हुए कहा कि गीता व्यक्ति को भावनाओं में बहे बिना सोच-समझकर सही निर्णय लेने की प्रेरणा देती है।
​संगोष्ठी के दौरान तनाव प्रबंधन, आत्मसंयम के विकास और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं के मूल्यों को व्यवहार में उतारने पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि गीता के जीवनोपयोगी ज्ञान को केवल सैद्धांतिक चर्चा तक सीमित न रखकर समाज और नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए, ताकि यह उनके व्यावहारिक जीवन का हिस्सा बन सके।
कानपुर से ब्यूरो चीफ राजेश निगम की रिपोर्ट

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई