150 सफल रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट कर पारस हेल्थ ने रचा कीर्तिमान*

SHARE:

कानपुर से राजेश निगम की रिपोर्ट

​कानपुर! सहारा जीवन न्यूज ब्यूरो बिठूर रोड, कोठारी चौराहा स्थित पारस हेल्थ ने आधुनिक ऑर्थोपेडिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 150 सफल रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी पूरी कर ली हैं। इनमें टोटल नी रिप्लेसमेंट के साथ-साथ पार्शियल नी रिप्लेसमेंट की सर्जरी भी शामिल हैं। इस उपलब्धि से कानपुर और आसपास के मरीजों को अत्याधुनिक तकनीक आधारित उपचार अपने ही शहर में मिलने की सुविधा और मजबूत हुई है।
​पारस हेल्थ के डायरेक्टर एवं हेड ऑफ ऑर्थोपेडिक्स डॉ. आदित्य नरूला ने बताया कि रोबोटिक तकनीक की मदद से प्रत्येक मरीज के घुटने की बनावट, हड्डियों की स्थिति और लिगामेंट बैलेंस का विस्तृत आकलन कर सर्जरी की बेहतर योजना बनाई जाती है। इससे हड्डियों की कटिंग और इम्प्लांट की पोजिशनिंग अधिक सटीक होती है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों में घुटने का केवल एक हिस्सा खराब होता है, उनके लिए पार्शियल नी रिप्लेसमेंट एक प्रभावी विकल्प है, जिससे घुटने के स्वस्थ हिस्सों, हड्डियों और लिगामेंट्स को सुरक्षित रखा जा सकता है। डॉ. नरूला ने स्पष्ट किया कि रोबोट स्वयं सर्जरी नहीं करता, बल्कि यह सर्जन की विशेषज्ञता और नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाता है, जबकि अंतिम निर्णय और सर्जरी का संचालन अनुभवी सर्जन ही करते हैं।
​अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट एवं फैसेलिटी डायरेक्टर रजत बजाज ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि पारस हेल्थ का उद्देश्य कानपुर और आसपास के लोगों को विश्वस्तरीय ऑर्थोपेडिक उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े।
​प्रमुख लाभ:
​अधिक सटीक बोन कटिंग व इम्प्लांट पोजिशनिंग और मरीज के अनुरूप सर्जिकल प्लानिंग।
​बेहतर लिगामेंट बैलेंस, घुटने की स्थिरता तथा स्वस्थ हड्डियों व टिश्यू का संरक्षण।
​घुटने की बेहतर कार्यक्षमता, मूवमेंट और उपयुक्त मरीजों में जल्दी रिहैबिलिटेशन व सामान्य दिनचर्या में वापसी।
*कानपुर से राजेश निगम की खास रिपोर्ट*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई