दि न्यू इण्डिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड बेनाझाबर शाखा का निरीक्षण: प्रीमियम बढ़ाने व अभिकर्ताओं की समस्याओं के समाधान पर जोर*

SHARE:

कानपुर से राजेश निगम की रिपोर्ट


​कानपुर, 26 नवंबर (ब्यूरो रिपोर्ट)।
दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की बेनाझाबर शाखा में गुरुवार को कंपनी के उप महाप्रबंधक आशीष पाल ने औचक/नियमित निरीक्षण किया। इस दौरान शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अश्विनी कुमार तथा प्रशासनिक अधिकारी अंकुर अग्निहोत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
​निरीक्षण के अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार ने उप महाप्रबंधक से वरिष्ठ सहायक योगेंद्र सचान, सियाराम गुप्ता सहित शाखा में मौजूद सभी वरिष्ठ एवं अन्य अभिकर्ताओं का एक-एक कर परिचय कराया।
​उप महाप्रबंधक आशीष पाल ने अभिकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता व ध्यानपूर्वक सुना और वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अभिकर्ताओं को व्यवसाय व प्रीमियम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया तथा आश्वस्त किया कि किसी भी आवश्यकता पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने शाखा में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों अरुण चतुर्वेदी व सुधीर शर्मा को भी प्रीमियम बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने को कहा।
​इस अवसर पर वरिष्ठ अभिकर्ताओं में राजेश कुमार निगम, मनोज गुप्ता, प्रभजोत सिंह भाटिया, श्रेयांश पांडे, अमित बाजपेई, नीरज तिवारी, राजेंद्र सिंह चौहान, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अवध, गोपाल सिंह और ऋषभ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
*हिन्दी दैनिक सहारा जीवन न्यूज ब्यूरो से राजेश निगम की खास रिपोर्ट*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई