अमेठी में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई समाजवादी विचारधारा के प्रेरणास्रोत पूर्व मुख्यमंत्री स्वo मुलायम सिंह यादव की जयंती

SHARE:

अमेठी में समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी विचारधारा के प्रेरणास्रोत व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वo मुलायम सिंह यादव की जयंती बड़ी श्रद्धा के मनाया गया। 
कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और गरीबों, किसानों, नौजवानों एवं वंचितों के हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और संघर्ष सदैव समाजवादी आंदोलन को नई दिशा और प्रेरणा देते रहेंगे।
पार्टी केजिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में राम उदित यादव जिलाध्यक्ष सपा अमेठी, एड अरशद अहमद जिला महासचिव,राम सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा, डॉ सिंधुजीत सिंह,विमलेश सरोज, शिवप्रताप यादव BRC,गुंजन सिंह, राजेश मिश्रा जिला प्रवक्ता, बजरंग श्रीवास्तव विजय प्रकाश,राकेश यादव कौहार ,राजेंद्र कुमार, अजय तिवारी,बृजेश प्रधान,मनीराम वर्मा,राम अचल यादव,अरविंद कुमार, कृष्णा यादव, अशोक यादव,दीपू तिवारी,अनिल यादव ,मनीष कुमार,जियालाल यादव,ओम प्रकाश ,अखिलेश यादव,रमेश,चौधरी सुखराम,शशिकांत गांधी, कामद गुप्ता,चंद्रशेखर यादव,शिव दर्शन, डॉ सी पी यादव, महेंद्र यादव,राम अभिलाख,गंगाराम प्रजापति,नवनीत, गौरव वर्मा,इमरान खान,उदय सिंह सज्जू,मो नदीम,अंश पाण्डेय,अंकुश यादव, अनवर खां,तुफैल खां,लाला जी यादव,गोकुल यादव, सैय्यद मुजीब ,सुनील शुक्ला,विकास प्रताप, आर्यन, फूलचंद्र कश्यप ,सुनील शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजवादी साथी उपस्थित रहे।
Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई