अमेठी की रामगंज पुलिस ने दो ऐसे शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा जो अपने घर की महिलाओं को गाड़ी से बाजार में घुमाकर ज्वेलरी की दुकान में टप्पेबाजी करवाने वाले दो शातिर अभियुक्तों को उनकी स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों की पहचान चित्रकूट जिले के मऊ थाना के चमरौटी मुहल्ले के निवासी निकले। आगे की पूछताछ में अभियुक्तों में बताया कि चार दिन पहले रामगंज बाजार में सुनार की दुकान से आभूषण चोरी कर भागने वाली महिलाओं में एक उनकी मां और दूसरी चचेरी बुआ है जिन्हें लोगों दौड़ाकर भादर बस स्टॉप पर पकड़ लिए थे।

अभियुक्तों के बताया कि चोरी कर भागने वाली महिलाओं के लिए वे लोग भादर बस स्टॉप पर गाड़ी संख्या यूपी 14 सीवाई 9623 लेकर खड़े थे जिसमें उन्हें लेकर भाग निकलना था लेकिन लोगों ने पकड़कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था। अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग इसी गाड़ी से एक साथ निकलकर घूम-घूमकर प्रमुख बाजारों में जाकर महिलाओं को ज्वैलर्स की दुकान से कुछ दूर पहले उतार देते है, हम लोग गाड़ी में बैठकर इन्तजार करते है जैसे ही महिलायें चोरी की घटना करके आती है हम लोग साथ लेकर भाग जाते है । ऐसी घटना हम लोग आस पास के जिलों में घूमकर करते है जिससे हम लोगों को कोई पहचान न सकें। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






Total Users : 1213199
Total views : 5521924